logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिटी ब्यूटीफुल में मौसम हुआ सुहाना लोगों का हुआ मार्केट में आना जाना

चंडीगढ़ मंगलवार 5/5/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा--- चंडीगढ़ ट्राई सिटी में आज मौसम बहुत ही सुहावना है। उमस और धूप का कहीं नामो निशान नहीं है। इसी के चलते लोगों के चेहरे खिलखिला रहे हैं। लोग अपनी दिनचर्या बखूबी निभा रहे हैं। पार्कों में खासकर रोज गार्डन राक गार्डन सुखना झील और शहर के अंदरूनी पार्को में लोगों की भारी तादाद देखी जा रही है मार्केट्स में भी खूब चहल-पहल है। ऐसे मौसम में बरसात की भी कोई जरूरत नहीं है। तपती धूप भी दूर है। सबसे बड़ी बात है कि पेड़ों के झुंडों पर पंछियों के चहचहाने की भांति भांति की आवाज़ें दिल को बहुत ही आकर्षित लग रही हैं। झील में लोग वोटिंग के साथ-साथ चहल कदमी का भी आनंद ले रहे हैं। पारा बिल्कुल लुढ़का हुआ है। लेकिन घूमने फिरने का जुनून का पारा लोगों पर बखूबी चढ़ा हुआ है।। एलांते मॉल पीवीआर और सेंट्रा माल में धूम है।

4
2422 views

Comment