logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर चौकी कनकबीरा पुलिस ने एक ही दिन में अवैध शराब तस्करी पर तीन बड़ी कार्रवाइयाँ करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की।
चौकी प्रभारी एएसआई टीकाराम खटकर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में स्कूटी, मोटरसाइकिल और बिना नंबर की बाइक से शराब ले जा रहे आरोपी घेराबंदी में पकड़े गए।
केस1 : दो गिरफ्तार, स्कूटी सहित देसी शराब जब्त
आरोपी: शेख रशीद, अनिल यादव
कुल जब्ती: रोमियो प्लेन शराब व स्कूटी
कुल मूल्य: 43,000
केस2 : बाइक पर अंग्रेजी व्हिस्की की तस्करी, दो गिरफ्तार
आरोपी: लंबोदर लौतरे, ललित डनसेना
जब्ती: CG Fine Deluxe Whisky
वाहन: सुपर स्प्लेंडर बाइक
केस3 : बिना नंबर बाइक से देसी-अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार
आरोपी: नीरज अग्रवाल, चुमुक लाल पटेल
जब्ती: फाइन डीलक्स व्हिस्की, रोमियो प्लेन, बीयर
कुल मूल्य: 42,300
पुलिस टीम का योगदान
ऑपरेशन में एएसआई टीकाराम खटकर के साथ
हीराधार नाग, भीमसेन, जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस का संदेश स्पष्ट हैअवैध शराब तस्करी पर अब बख्शिश नहीं, कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

23
875 views

Comment