logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑडिटर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सीएम ने सौपा नियुक्ति पत्र

सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में नियुक्ति पत्र वितरण आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समिति एवं पंचायत लेखा परीक्षक *(ऑडिटर)* के पद पर नवनियुक्त *पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम फरदहनी निवासी चन्द्र जीत राम कैम्पिरगंज क्षेत्र के ग्राम मोहनाग निवासी राम केश शर्मा चरगांवा क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोपालपुर निवासी अजय कुमार गौतम को नियुक्ति पत्र सौंपा।*
मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर के युवाओं के चेहरे खिल उठे। सीएम ने नवनियुक्त कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ प्रदेश की सेवा करने का आह्वान किया। जनपद गोरखपुर के इन युवाओं की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवारों में हर्ष का माहौल है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी यह प्रेरणा का विषय बना हुआ है। *कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर मण्डल के उपनिदेशक डॉ कांति सिंह उपस्थित रही।*

8
176 views

Comment