बारिश से फिरोजाबाद बेहाल, सड़कों पर भरा पानी, लोगों को हुई भारी परेशानी
फिरोजाबाद में आज हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में यही हाल हो जाता है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसीसमस्या से राहत मिल सके। रिपोर्टर अजय कुमार