logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भांवरकोल के उमेश राय ने उत्तर हावड़ा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

गाजीपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में उत्तर हावड़ा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमेश राय ने तृणमूल कांग्रेस के गौतम चौधरी को लगभग 12,500 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत से भांवरकोल क्षेत्र और गाजीपुर जनपद में खुशी का माहौल है।

भांवरकोल ब्लॉक के पलिया गांव निवासी उमेश राय की इस सफलता पर गांव में जश्न मनाया जा रहा है। उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और सादगी को स्थानीय लोग सम्मानित मानते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उमेश राय की मजबूत जमीनी पकड़, सरल व्यवहार और विकास, रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित चुनाव नीति उनकी जीत के मुख्य कारण रहे।

गाजीपुर के गणमान्य व्यक्तियों ने उमेश राय को इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है। लोगों का मानना है कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भांवरकोल क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।

0
6288 views

Comment