टोंक: सरावगी समाज का जिला स्त्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
टोंक: टोडारायसिंह शहर स्थित जैन भवन में सरावगी समाज टोंक की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सन्त कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधि मौजूद रहे। नव गठित जिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष सन्त कुमार जैन ने समाज के विकास और संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा की।
महामंत्री एडवोकेट अशोक कुमार कासलीवाल ने संगठन के गठन की आवश्यकता बताई और समाज हित में नवाचार करने पर बल दिया। संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र मोहन कासलीवाल ने संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया। राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और जिला अध्यक्ष सन्त कुमार जैन का स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सरावगी समाज के लिए पहला था और समाज बंधुओं में उत्साह का माहौल बना।