logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिला

पूरे पंजाब में 3,100 ग्रामीण खेल मैदान किए जा रहे विकसित, 15 जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से बाकी बचे सभी मैदान भी लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आप सरकार का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सभी ग्रामीण खेल मैदानों में फ्लड लाइट्स, वॉकिंग व रनिंग ट्रैक और वॉलीबॉल, फुटबॉल तथा हॉकी के कोर्ट होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार हर ग्रामीण खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल सामग्री, कोच और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहली बार, पंजाब को एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला, अक्टूबर में होगी चैंपियनशिप : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले खेल बजट 200 करोड़ रुपए से कम था, जबकि हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1,790 करोड़ रुपए कर दिया : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

ग्रामीण ओलंपिक' के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक किला रायपुर बैलगाड़ी दौड़ को कानूनी संशोधनों के माध्यम से पुनः शुरू किया : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारें खाली खजाने का ढिंढोरा पिटती रहीं; हमारी सरकार उसी खजाने से हर गाँव में करोड़ों का विकास करवा रही है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गाँव के खिलाड़ियों से मिले, किटें बाँटी और वॉलीबॉल कोर्ट पर महिला खिलाड़ियों के साथ खेली वॉलीबॉल

साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली); 04 मई

पंजाब के गांवों को खेल बुनियादी ढांचे के विकास के केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य भर में 15 जुलाई तक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले 3,100 खेल मैदान लोगों को समर्पित करेंगे, जिनमें से आज उन्होंने 250 खेल मैदानों का उद्घाटन किया। युवाओं में नशे की समस्या को दूर करने में खेलों की भूमिका को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सिर्फ बुनियादी ढांचा विकसित नहीं कर रही, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य खिलाड़ी पैदा करने के उद्देश्य से युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, पेशेवर कोच और खेल उपकरण प्रदान करके इस कदम को अधिक से अधिक बढ़ावा भी दे रही है। खेलों में निवेश के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खेल बजट, जो पहले 200 करोड़ रुपए से भी कम था, को बढ़ाकर उनकी सरकार ने 1,790 करोड़ कर दिया है। इसके साथ ही किला रायपुर 'ग्रामीण ओलंपिक' की शुरुआत के माध्यम से पंजाब की खेल विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान सरकार सूबे को देश और पूरे विश्व के खेल नक्शे पर मजबूती से खड़ा करने का दृष्टिकोण लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार हर गाँव के विकास को उसी खजाने से सुनिश्चित कर रही है, जिसके खाली होने का दावा पिछली सरकारें करती रही हैं। नवनिर्मित 250 ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'आप' सरकार सूबे के खेल माहौल को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है, जिसका स्पष्ट उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाना है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देना सूबा सरकार के नशों के खिलाफ युद्ध में सबसे प्रभावशाली साधन हो सकता है। युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वे खेलों में बड़ी सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि जो युवा खेलों में लगे हुए हैं, उनके पास नशों की तरफ देखने का भी समय नहीं है क्योंकि उनका सारा ध्यान अपने-अपने क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल करने पर केंद्रित रहता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सूबे में से नशों के कलंक को खत्म करने और युवाओं को सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का भागीदार बनाने में अधिक सहायक सिद्ध होगा। इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के स्वस्थ शरीर और तंदुरुस्त दिमाग को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार पहले चरण के तहत 1,250 करोड़ की लागत से राज्य भर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित कर रही है

0
586 views

Comment