logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर यूपी में जश्न, नेताओं ने कहा जनता का मोदी पर भरोसा*

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
पत्रकार संदीप शास्त्री

लखनऊ: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को जनता का नरेंद्र मोदी पर विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुशासन के खिलाफ जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है।

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या और अमेठी-सुलतानपुर में भी पार्टी समर्थकों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया।

भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में जनता ने पार्टी के सुशासन को सराहा है। साथ ही पुडुचेरी में भी पार्टी के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण बताया गया।

अयोध्या में भी जीत की खुशी में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और इसे देश में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया।

रायबरेली और अमेठी जैसे पारंपरिक रूप से कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। नेताओं ने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल में अब विकास का नया दौर शुरू होगा।

19
706 views

Comment