logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव पर सबकी नज़र टिक गई हैं. पीएम मोदी ने भी बंगाल की जीत के बाद विरोधियों को जबरदस्त तरह से आड़े हाथों लिया. जिसे लेकर सँभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान आया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से किसी को डर नहीं है डर तो इस बात का है कि लोगों को फंसाया जाता है, वोट काट दिए जाते हैं.

सपा सांसद ने इस बात का जताया डर

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद यूपी चुनाव को लेकर कहा कि "हमें डर किसी का नहीं है, किसी को नहीं है. हमारा अगर डर होगा तो फिर चुनाव ही किस बात का रहेगा. लेकिन, डर इस बात का है किएसआईआरके नाम पर जो वोट काटे गए हैं, डर उस बात का है. लोगों के साथ जो पक्षपात किया जाता है उस बात का डर है. लोगों को ग़लत मुकदमों में फंसाया जता है उस बात का डर है."

सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी की सरकार जहां-जहां इस देश के अंदर है वहां इस प्रकार के काम होते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि इस चीज़ का एहसास वहां पश्चिम बंगाल की बड़ी आबादी को था, कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो वहां पर सांप्रदायिक ताकतों का मज़बूत होना न प्रदेश के लिए अच्छा है न देश के लिए अच्छा हैं. जिन लोगों को बीजेपी से अच्छी उम्मीदें थी अब उन्हें आने वाले समय में इसका एहसास होगा.

0
0 views

Comment