logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंजबासोदा रेलवे स्टेशन पर गर्मियों में सेवा का अनोखा उदाहरण अनिल भार्गव बने यात्रियों के लिए सहारा

जो गुना जिले के बमोरी ब्लॉक में रत्नागिर गाँव के रहने वाले है
जो कि खुद जॉब करते हें अपनी जॉब के काम से यहां आना जाना बना रहता हे जॉब के साथ साथ धर्म का काम भी करते नजर आए
गंजबासोदा। भीषण गर्मी के बीच जहां लोग गर्म हवाओं से परेशान हैं, वहीं गंजबासोदा रेलवे स्टेशन पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भार्गव द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
गर्मी के कारण ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को अक्सर पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को समझते हुए अनिल भार्गव ने स्वयं आगे आकर स्टेशन पर पानी वितरण सेवा शुरू की। वे और उनकी टीम यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य कर रहे हैं।
यात्रियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कई लोगों ने अनिल भार्गव के इस प्रयास को मानवता की सच्ची मिसाल बताया।
अनिल भार्गव ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा कार्य में सहयोग देने की इच्छा जताई है, जिससे आने वाले समय में यह अभियान और बड़ा रूप ले सकता है।
यह पहल न केवल यात्रियों को राहत दे रही है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रही है।

1
0 views

Comment