आधार नियम सख्त करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार:-
सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया था कि आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में कड़े बदलाव किए जाएं, ताकि घुसपैठियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाने पर रोक लगाई जा सके।सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका में उठाए गए मुद्दों पर हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए कहा कि यह नीति से जुड़ा विषय है, जिस पर निर्णय लेने का अधिकार संबंधित सरकारी प्राधिकरणों के पास है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को उचित मंच पर अपनी बात रखने की सलाह दी। इस निर्णय के बाद अब आधार से जुड़ी प्रक्रियाओं में बदलाव को लेकर गेंद सरकार के पाले में चली गई है।