हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर सोमवार शाम बड़ा राजनीतिक उलटफेर:-
हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर सोमवार शाम बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हरा दिया।
20 राउंड की काउंटिंग के बाद यह नतीजा सामने आया, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी को बढ़त मिली थी। सातवें राउंड तक वह 17,000 से अधिक वोटों से आगे थीं और 32,822 वोट हासिल कर चुकी थीं, जबकि अधिकारी को 15,451 वोट मिले थे।लेकिन इसके बाद मुकाबला तेजी से पलटा। आठवें राउंड में बढ़त घटकर 15,494, दसवें में 12,131, बारहवें में 7,184 और चौदहवें राउंड तक सिर्फ 3,830 रह गई। अंतिम चरणों में सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की। यह परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा झटका माना जा रहा है और बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।