आईएमटी रोजका मेव मे धरनरत नौ गांवों के किसान 8 मई 2026 को कर रहे हैं किसान न्याय महापंचायत का आयोजन सभी किसानों से पहुचने का किया आहवान
नूह : जननायक जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के हल्का अध्यक्ष मुहम्मद नसीम रोजका मेव ने बताया कि 8 मई 2026 को किसानों की IMT रोजका मेव में होने वाली किसान न्याय
महापंचायत में नौ गांवों व मेवात के अलग अलग गांवो से व हरियाणा के सभी जिलों से हजारों की संख्या मे किसान शामिल होंगे न्याय महापंचायत मे महिला व बच्चें भी भारी तादाद मे शामिल होंगें संयुक्त किसान मोर्चा के सैकडों किसान नेता भी अलग अलग प्रदेशों से आ रहै हैं जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व अन्य राज्यों के किसान नेता शामिल होंगें ,
मुहम्मद नसीम ने बताया की आईएमटी रोजका मेव मे नौ गांवों के किसान 28 फरवरी 2024 से गांधीवादी तरीके से धरने पर बैठे हुए हैं व अपनी जायज मांगों को लेकर धरनारत है,
हरियाणा सरकार व एच एस आई आई ड़ी सी विभाग किसानों की अनदेखी कर रहा है लगभग 26 महीने से ज्यादा का समय हो गया है किसानों को धरने पर बैठै हुए ,
नौ गांवों के किसानों ने बताया की अभी तक 12 मांगों मे से एक मांग भी पूरी नही की है सरकार व विभाग ने पिछले 26 महीनों से हमे जिला प्राशासन, HSIIDC विभाग व हरियाणा सरकार झूटा आश्वासन देते आ रहें है, मुहम्मद नसीम ने बताया की इस बार किसानों का कहना है कि किसान न्याय महापंचायत मे अगर जिला प्राशासन या HSIIDC विभाग के अधिकारियों ने हमारी जायज मांगों को मान लिया तो ठीक है नही तो हम सारी आईएमटी के काम को रोक देंगे