कटका के दिलीप सिंह बने बंगाल के चंपदानी विधायक
मिर्ज़ापुर : -भदोही के कटका निवासी दिलीप सिंह पश्चिम बंगाल के चंपदानी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 1995 में पश्चिम बंगाल जाकर गारमेंट का व्यवसाय शुरू किया था और राजनीति में भी सक्रिय रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में वे हार गए थे, लेकिन 2026 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अरिंदम गुइन को 179 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
दिलीप सिंह पहले रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाते थे और समिति के अन्य किरदार भी निभाते थे। उनकी जीत के बाद कटका गांव और आसपास के बाजारों में खुशी का माहौल है। उनके भाई राजू सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में जश्न मनाया गया और सभी ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।