logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहारीगढ़ में युवक को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती

बिहारीगढ़ में युवक को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती 🚨
📍 बिहारीगढ़/सहारनपुर
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले एक युवक को कथित तौर पर 4-5 लोगों ने लेन-देन के विवाद में कई घंटों तक अपने पास रोककर रखा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
आरोप है कि युवक पर दबाव बनाकर सादे चेक पर हस्ताक्षर भी कराए गए। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बिहारीगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
परिजनों ने पूरे मामले में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
🎤 Reporter: Rao Shokeen
📢 Rao Digital India News

1
3319 views

Comment