logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. पी. रथ ने फिर संभाली कमान, वी.वी.एम. में छात्रों का शानदार प्रदर्शन मानवी कटियार प्रदेश स्तर के लिए चयनित

फर्रुखाबाद |
फर्रुखाबाद स्थित सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में एक बार फिर शैक्षिक नेतृत्व को मजबूती मिली, जब डॉ. पी. रथ ने प्रधानाचार्य पद की कमान पुनः संभाल ली। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे, उप-प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य और प्राइमरी हेड श्रीमती शिवानी दीक्षित ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इसी क्रम में ज्ञानफोर्ट स्कूल, याकूतगंज में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) लेवल-1 एवं 2 के सम्मान समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। मानवी कटियार, राधिका अग्रवाल, आराध्या शुक्ला और श्रेष्ठा यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विशेष रूप से मानवी कटियार का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ, जबकि अन्य छात्राओं ने जिला स्तर पर शानदार स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान मेले में विद्यालय के छात्रों ने सौर ऊर्जा का उपयोग धातु डिस्क द्वारा सोलर कुकर विषय पर कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसे काफी सराहना मिली।
इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, एम.डी. श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल और उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने छात्रों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य डॉ. पी. रथ ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं उप-प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने सभी का आभार जताया।
इस सफलता के पीछे अनुज चतुर्वेदी, ज्योति प्रधान, मोहम्मद निहाल सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

10
449 views

Comment