ग्राम झंडा का पुरा में जल संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
ग्राम पंचायत भयपुरा के अंतर्गत ग्राम झंडा का पुरा में जल संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल परिसर एवं जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। इस अभियान का आयोजन प्राथमिक महिला आजीविका बहुउद्देशीय सहकारी संस्थान एवं अटल संकुल स्तरीय संगठन के सहयोग से सफल युवा मंडल द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने दोनों स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी संचालित की गईं। खासकर जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुआ। कार्यक्रम में असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर घाटीगांव सुश्री शिखा चौबे एवं सफल युवा मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भागीदारी की।