गोरखपुर में आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौत
गोरखपुर: सोमवार को गोरखपुर के लालपुर टिकर मुस्तकिल गांव में अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों शशिकांत पुत्र रामसूरत और विकास पुत्र राम आशीष की मौत हो गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौसम के अचानक बदले से शहर के कई मोहल्लों में जल-जमाव हो गया और कई पेड़ गिर गए। प्रशासन ने एसडीएम सदर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। घटना से गांव में मातम छा गया है।