logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरोग्यधाम ओपीडी का निरीक्षण किया

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को गोले के मंदिर के समीप निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय की ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ओपीडी में पंजीयन, जांच एवं उपचार की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत, श्री अनिल ओक, आरोग्यधाम न्यास के पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण व चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

33
910 views

Comment