logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पालिका को मिले चार नए वाहन: विधायक मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी, सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक होंगे

झालावाड़ जिले की डग नगर पालिका को जनहित और स्वच्छता कार्यों के लिए चार नए वाहन मिले हैं। विधायक कालूराम मेघवाल ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाइन वाहनों में सूखे कचरे के निस्तारण के लिए एक गाड़ी, गीले कचरे के लिए एक गाड़ी, विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु 30 मीटर लंबी और 9 फीट चौड़ी एयरलिफ्टिंग मशीन, और एक अग्निशमन गाड़ी शामिल है। इन सभी वाहनों का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ किया गया।।इस अवसर पर विधायक कालूराम मेघवाल ने क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं और जनहित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ये वाहन नगर पालिका की सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिनेश अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह तिसाई, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तूफान सिंह सोलंकी, पूर्व उपसरपंच दिलीप सोनी, लोकेश तलेसरा, सुनील व्यास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।होंगे।Aima media jhalawar

19
1232 views

Comment