logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर विधायक ने 32 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की: क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन होगा सुगम

खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा बेहतर बनाने के लिए पहल की है। उन्होंने जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी को 32 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा भेजी है।विधायक गुर्जर ने राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के बिंदु संख्या 295 के तहत इन सड़कों को शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 'मिसिंग लिंक' और 'नॉन पेचेबल' सड़कों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।प्रस्तावित 32 सड़कों में से 11 'मिसिंग लिंक' सड़कें हैं। इनमें खटकड-कोटडाकुंज, खमावदा-ओदपुर, लीमी-कड़ीखेड़ी, खंडी-सुनारिया, दहीखेडा बांगडसी रोड-जठेड़ी, दुमडियाखेड़ी रोड-पनवाड़ (श्मशान), सलावद-झितापुरा, झुमकी रोड-बारां किशनपुरा, लक्ष्मीपुरा-सूरी वाया राजपुरा, जेके सीमेंट फैक्ट्री-पिपल्या और भालता रोड-मोखमपुरा शामिल हैं।21 'नॉन पेचेबल' सड़कों का भी प्रस्तावइसके अलावा, 21 'नॉन पेचेबल' सड़कों का भी प्रस्ताव दिया गया है। ये सड़कें रामपुरा-सिंघोला, रान्याखेड़ी-सिंघोला, केथूनी भगवानपुरा रोड-रामछेड़ा जी महाराज, नालोदी-कानपुरा कल्ला जी महाराज, चुनाभाटी-कुआभाव दयाभाव, भालता रोड-मेलकी-गडारिया, तारज-अम्बाला, सारोला कलां-ईरली, सम्पर्क सड़क-पुरा, मरायता-पखराना, गुरजनी रोड-हथाईखेड़ा, पनवाड़ लक्ष्मीपुरा रोड-अकोदिया, ठुगनी-डडवाड़ा, शंकरपुरा-पखराना, रूपाहेड़ा-लोढागुढा, गणेशपुरा चौन्सला रोड-गुरायता (खानपुर बॉर्डर), मेघा हाईवे रोड-खंडी, सम्पर्क सड़क-जगदीशपुरा, गोलाना-डुंडा वाया हालीहेड़ा, पिपलिया नग्गा-सूरजपुरा और रटलाई रोड-दिन्याखेड़ी हैं।विधायक ने इस संबंध में जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी प्रतिलिपि भेजकर इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया है। साथ ही, विभागीय उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

20
383 views

Comment