logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकानी में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई: गौण मंडी में खुले में रखा सरकारी गेहूं भीगा, किसानों को नुकसान

रविवार शाम बकानी कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ मावठे की बारिश हुई। इस बारिश से एक ओर जहां भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान गिरा, वहीं दूसरी ओर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।बकानी गौण मंडी में खुले में रखा सरकारी गेहूं और किसानों की फसल बारिश से भीग गई। तेज हवाओं के कारण तिरपाल और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं, जिससे बड़ी मात्रा में अनाज खराब होने की आशंका है। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण उनकी उपज को नुकसान हुआ।अचानक बदले मौसम से जनजीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर अव्यवस्था देखी गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तत्काल आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में मंडी में उपज की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।Aima media jhalawar

7
521 views

Comment