logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: कलेक्टर ने नल जल योजना और डॉग बाइट मामलों की समीक्षा की

भिण्ड: कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य विभागों के जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस करते हुए विभागवार लंबित शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक दिनों से लंबित शिकायतों को शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान करें।

कलेक्टर ने नल जल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां योजना हैंडओवर हो चुकी है, वह सुचारू रूप से चलनी चाहिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शिक्षा विभाग को पानी की टंकी की सफाई करवाकर पोर्टल में एंट्री करने और सफाई की दिनांक अंकित करने के निर्देश दिए। डॉग बाइट मामलों के बढ़ने पर कलेक्टर ने टीकाकरण अभियान चलाने, एंटीरेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ईकेवाईसी और विभिन्न मॉनिटरिंग प्रणालियों की भी समीक्षा की।

56
1372 views

Comment