पिंडरा: मनीष हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल
पिंडरा/वाराणसी: चर्चित मनीष हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी आशिष राजभर और मनीष राजभर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने लंबे समय से इन दोनों की तलाश की थी और आखिरकार मुठभेड़ के दौरान उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।