बरेली : पानी की टंकी गिरने से 4 लोग घायल
बरेली : जल जीवन में बनी पानी की टंकी गिर जाने से चार लोग घायल हो गए। यह टंकी चार साल पहले बनी थी, जिसकी लागत 3.5 करोड़ रुपए थी।
इस टंकी के गिरने से हुए हादसे ने टंकी की गुणवत्ता और निर्माण की दोषपूर्णता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए।