logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंबल कमिश्नर ने भिंड व मुरैना के गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया

चंबल : चंबल संभाग के कमिश्नर श्री सुरेश कुमार ने भिंड एवं मुरैना जिलों के विभिन्न गेहूं खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी, तौल एवं अन्य प्रक्रियाओं के शासन निर्देशों के अनुरूप पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने किसानों को खरीदी प्रक्रिया में किसी भी असुविधा से बचाने तथा छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भिंड जिले के मेहगांव अनुभाग में सेवा सहकारी संस्था कचनाव कला द्वारा संचालित बहुउद्देश्यीय कृषि सेवा केन्द्र, सेवा सहकारी संस्था दोनियापुरा के बांके बिहारी वेयरहाउस एवं सहकारी समिति अकलोनी के केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। किसानों ने तौल और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। केन्द्रों पर बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता परीक्षण के बाद उचित गुणवत्ता का गेहूं उपार्जन, और बरसात से बचाव के लिए तिरपाल एवं कवर की व्यवस्था पाई गई। मुरैना जिले की अंबाह तहसील के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिठौना के श्री रामकृष्ण वेयरहाउस में भी संतोषजनक व्यवस्थाएं देखी गईं।

5
586 views

Comment