मुरैना में 09 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन
मुरैना: प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को जिला मुख्यालय मुरैना के न्यायालय परिसर तथा अम्बाह, जौरा और सबलगढ़ के तहसील विधिक सेवा समितियों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दीवानी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण, बैंक प्रकरण, विद्युत प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य दाण्डिक लंबित प्रकरणों का पारस्परिक सहमति से राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।
मुरैना: 04 मई को प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुरैना श्री हरी सिंह सिकरवार, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आमजन से अपील की गई है कि वे 09 मई को आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करा लाभ प्राप्त करें।