सब्जीमंडी में तेजाब के पानी से धोई जा रही सब्जियां
सब्जीमंडी : तेजाब के पानी से धोई गई चमकदार और साफ-सुथरी सब्जियों की भरमार है, जिससे ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। दुकानदार ने कटहल का दूध हटाने के लिए नींबू वाला पानी बताया, लेकिन वह तेजाब मिला पानी निकला।
दुकानदार ने बताया कि पूरी मंडी में गोभी, अदरक, अरबी, आलू, मूली जैसी तमाम सब्जियां तेजाब के पानी में धो कर लाई जाती हैं। पहले कटहल का दूध हटाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग किया जाता था, लेकिन अब तेजाब के पानी से धोने का प्रचलन है। यह ग्राहक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।