logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेरिटेज ज़ोन में खून से सना सच! अवैध बस अड्डे पर मासूम को कुचला, बच्ची का पैर कटा सिस्टम पर बड़े

हेरिटेज ज़ोन में खून से सना सच! अवैध बस अड्डे पर मासूम को कुचला, बच्ची का पैर कटा सिस्टम पर बड़े सवाल लखनऊ के हेरिटेज ज़ोन में अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट बस अड्डों की लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी बदल दी। एक दर्दनाक हादसे में प्राइवेट बस की चपेट में आने से बच्ची का पैर कट गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बच्ची को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने दूसरे ड्राइवर को बुलाकर बस को वहां से हटवा दियाजिससे मिलीभगत के आरोप और गहरा गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेरिटेज ज़ोन में लंबे समय से अवैध बस अड्डे संचालित हो रहे हैं, लेकिन थाना, RTO और परिवहन विभाग सब कुछ जानते हुए भी खामोश हैं। अब सवाल साफ है क्या यह सिर्फ लापरवाही है या डीलिंग का खेल? कब जागेगा प्रशासन? #Lucknow #BreakingNews #BusAccident #HeritageZone UPNews Negligence Police RTO Transport IndiaNews

12
88 views

Comment