फतेहगंज पूर्वी के युवाओं ने मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग में सफलता पाई
फतेहगंज पूर्वी : क्षेत्र के दो युवाओं सुधांशु शंखधार और आदर्श त्रिगुणायत ने बरेली के इज्जतनगर स्थित बीई स्ट्रांग फिटनेस क्लब में आयोजित मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सुधांशु शंखधार ने 155 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आदर्श त्रिगुणायत ने 175 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर प्रथम स्थान हासिल किया।
दोनों खिलाड़ी वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कटरा स्थित जिम ट्रेनर वैभव बॉक्सर को दिया। प्रतियोगिता से लौटने पर वैभव बॉक्सर ने जिम में उनका स्वागत माला पहनाकर किया। परिवारजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दोनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य भी व्यक्त किया।