logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री श्री सुक्खू सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल पहुंचे, विधायकों ने दिया साथ

शिमला, 04 मई।
हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री Sukhvinder Singh Sukhu जी आज सायं हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यालय कार्य निपटाने के उपरांत अपने सरकारी आवास ओक ओवर तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उप-मुख्य सचेतक श्री Kewal Singh Pathania जी सहित विधायक श्री Sanjay Rattan जी, श्री Sudarshan Babloo जी, श्री Vivek Sharma जी तथा श्री Malender Rajan जी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री सुक्खू जी का यह सादगीपूर्ण अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल जाते हुए उन्होंने आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री सुक्खू जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए क्षेत्रीय मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की।

रिपोर्ट : देवेश आर्य, मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

14
192 views

Comment