logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर व्यवस्था खत्म, 3.5 करोड़ उपभोक्ताओं को राहत

प्रदेश : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। अब जिन उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, वे भी पोस्टपेड मीटर की तरह ही काम करेंगे।

इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर की वजह से होने वाली असुविधा से छुटकारा मिलेगा और बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं के हित में उठाया गया है।

13
314 views

Comment