logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरातियों से भरी गाड़ी पलटी चार की मौके पर ही मौत, 12 लोग घायल

बिहार: मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 4 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी और 12 लोगों की स्तिथि गंभीर है। हादसा तब हुआ जब बारात से वापस आते वक्त बस पंक्चर हो गयी। कुछ बाराती उतर कर बस के सामने खड़े हो गए।

इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। इसमें बस के सामने खड़े यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना स्थानी पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों में गायघाट थाना क्षेत्र के रमेश तिवारी, अभिनव कुमार उर्फ सोनू, मुकुंद कुवर, सकरा थाना इलाके के धर्मेन्द्र कुमार शामिल हैं। घायलों में राहुल कुमार, गोलू कुमार, रितिक कुमार, विपुल कुमार, सोनू कुमार, मो. इजाज, नवल सिंह, मोनू कुमार व रामपुकार सिंह शामिल हैं।

128
35103 views

Comment