logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमला नगर में भाजपा के 3 राज्यों मे विधानसभा चुनाव की बम्पर जीत पर जोरदार विजय उत्सव

आमला नगर : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आमला नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय उत्सव मनाया। नगर मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जनपद चौक आमला पर एकत्र होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने आगामी समय में जनता की सेवा के लिए और अधिक सक्रिय रहने का संकल्प भी लिया।

16
955 views

Comment