मऊ: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को भावभीनी विदाई
मऊ: निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। प्रवीण मिश्र का स्थानांतरण भारतीय प्रशासनिक सेवा के आदेशानुसार विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति जनजाति विभाग में हुआ है। विदाई कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान उनकी ईमानदारी, सादगी, सरलता, सहज स्वभाव और सुलभ उपलब्धता की प्रशंसा की।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने प्रवीण मिश्र की प्रशासनिक संवेदनशीलता और विशेषकर महिलाओं, किन्नर समाज, दिव्यांग एवं पीड़ितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। प्रवीण मिश्र ने अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया ताकि सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता को मिल सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट, अखिल भारत हिन्दू महासभा ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महराज, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री सन्तोष कुमार, गौ रक्षा जिला अध्यक्ष गोलू प्रताप सोनकर, क्षेतिय संघ के अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।