logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा-NDA गठबंधन की ऐतिहासिक चुनावी जीत पर जश्न

मिर्ज़ापुर (पड़री /पहाड़ी ) : - पड़री मार्केट में आज भाजपा-NDA गठबंधन की विभिन्न राज्यों में मिली बड़ी जीत के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता, असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनने और पुडुचेरी में दूसरी बार विजय के अवसर पर मिठाई बांटी गई और पटाखे फोड़े गए।

कार्यक्रम में समाजसेवी भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के विश्वास और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि विकास और सुशासन पर जनता के विश्वास की पुष्टि है। भाजपा नेता प्रिंस सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर कृष्ण कुमार अग्रहरी समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

19
1416 views

Comment