logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खैरथल: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक

खैरथल : जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में जिला पर्यावरण समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति और विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा पीएमओ और सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर बल दिया।

उन्होंने ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 13 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर स्व-गणना कर अपने विवरण दर्ज करने और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने 25 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के लिए माइक्रो लेवल पर एक्शन प्लान बनाने, वृक्षारोपण अभियान के लिए भूमि चयन, पौधों की उपलब्धता, नर्सरियों की तैयारी, और CSR के माध्यम से पौधारोपण की योजना पर चर्चा की।

उन्होंने सभी नगर निकायों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और पुलिस विभाग को रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक के निर्देश सख्ती से पालन करने को कहा। ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरे करने और अधिक ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल और कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

5
265 views

Comment