कानपुर: विआन गुप्ता ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कानपुर: विभिन्न विद्यालयों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर, कौशलपुरी के कक्षा दो बी के छात्र विआन गुप्ता ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मरियमपुर स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें शहर के कई स्कूलों के छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान विआन गुप्ता की तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने विआन की इस उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं दी हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है