logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी: तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अनाज मंडी में वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता के नेतृत्व में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे लगाए।

अमीरचंद मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और भाजपा की विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने की बात कही। उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल से होने का उल्लेख करते हुए बंगाल में मिली विजय को उनके सपने की पूर्ति बताया। उन्होंने तीनों राज्यों में मिली जीत के लिए स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रचारकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

5
2497 views

Comment