logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर उत्सव

देश के तीन प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय अनाज मंडी में वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे लगाए।

अमीरचंद मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अब भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल विजय के सपने को पूरा बताते हुए कहा कि बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने तीनों राज्यों में मिली जीत के लिए स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रचारकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

8
1027 views

Comment