logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार: छोटे पांव, लंबा रास्ता, भारी बस्ता से जूझते मासूम

शेरघाटी,गयाजी, बिहार: चिलीम पंचायत के पत्थलकट्टी क्षेत्र के तीन टोलो पर के छोटे नौनिहाल बच्चों को रोजाना लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित चिलीम मध्य विद्यालय तक पैदल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सफर बच्चों के लिए बेहद कठिन है और भीषण गर्मी, तेज बारिश तथा कड़क ठंड जैसे मौसम की मार झेलनी पड़ती है। इस कारण कई बच्चे बीमार पड़ जाते हैं, जिससे गरीब परिवारों की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई परिवार मजबूरी में अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर चुके हैं और बच्चे कम उम्र में पढ़ाई छोड़कर काम की तलाश में अन्य राज्यों की ओर चले जाते हैं। ग्रामीण पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं और मुखिया, विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ तथा सीईओ को लिखित आवेदन भी दे चुके हैं, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द इस समस्या का समाधान करने और प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की अपील की है।

10
1653 views

Comment