गढ़वाल के लिए रामनगर-देहरादून सीधी ट्रेन सेवा स्वीकृत
उत्तराखण्ड : मोदी जी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा को स्वीकृति दी है, जो गढ़वाल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के सतत प्रयासों और नेतृत्व के कारण यह सुविधा क्षेत्रवासियों को उपलब्ध होगी। यह ट्रेन सेवा न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगी। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है।