पीलीभीत : ग्राम पंचायत मुड़िया कुंडरी में जर्जर मार्ग की समस्या, जिम्मेदार अधिकारी कर रहे अनदेखा
पीलीभीत : जनपद पीलीभीत के विकासखंड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत मुड़िया कुंडरी में मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाला खड़ंजा मार्ग उखड़ने के कारण वहां छोटे बच्चे, वृद्ध और दिव्यांग कष्ट में हैं। इस मार्ग की स्थिति खराब होने से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। सरकार द्वारा ग्राम विकास के लिए आवंटित लाखों रुपये स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के कारण सही ढंग से उपयोग नहीं हो रहे हैं। इस वजह से वर्षों से मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है। पत्र में शासन से इस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर पक्का निर्माण कराने और विकास निधि के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। जनता प्रदेश के नेतृत्व की न्यायप्रियता पर भरोसा जताती है।