एटा में परिवार परामर्श केंद्र में 3 परिवारों का सफल सुलह प्रयास...
एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में 04.05.2026 को तीन परिवारों के बीच हुए मतभेदों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया। ये परिवार टूटने के कगार पर थे और उनके बीच पत्रावली प्रचलित थी।
परिवार परामर्श केंद्र में वादी और प्रतिवादी पक्षों को समझाया गया, जिसमें सभी पक्ष अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार करते हुए साथ रहने के लिए तैयार हुए। इस बैठक में काउंसलर नीलम गुप्ता, खुशबू शर्मा, प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, म0हे0का0 प्रीति शर्मा, म0का0 रजनी, म0का0 विनेश चौधरी और म0का0 पूजा उपस्थित थे। संबंधित पक्षों में रंजना पत्नी प्रेमचंद, नीतू पत्नी वीरबहादुर, मिथिलेश कुमारी पत्नी गिरीश तथा उनके पति शामिल थे।