logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून विकासनगर में डीएम का सब-रजिस्ट्रार कार्यालय निरीक्षण, अनियमितताएं पाई गईं

देहरादून विकासनगर: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया, जिसमें वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 के मूल विलेख पत्र संदिग्ध स्थिति में पाए गए और उन्हें जब्त किया गया। निरीक्षण में विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्रियां मिलने के साथ-साथ धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क चोरी से जुड़े 47 मामले भी उजागर हुए।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही, कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी तथा प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी खामियां भी सामने आईं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्तमान एवं पूर्व सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, डीजीसी नितिन वशिष्ठ, तहसीलदार विवेक राजौरी समेत अन्य अधिकारी भी निरीक्षण में मौजूद थे।

143
6151 views

Comment