बुरहानपुर: पैरालीगल वालेटियर्स को नालसा व सालसा योजनाओं की जानकारी
बुरहानपुर नि.प्र. : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में तथा प्रेमदीप सांकला सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पैरालीगल वालेटियर्स के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेमदीप सांकला ने नालसा एवं सालसा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिनका उद्देश्य गरीब, कमजोर, निर्धन, जेल में बंद बंदियों, महिलाओं और बच्चों को आवश्यक विधिक सहायता प्रदान करना है।
कार्यक्रम में पैरालीगल वालेटियर्स को आईडी कार्ड वितरित कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया गया। सुश्री अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी ने लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पैरालीगल वालेटियर्स को आवश्यक सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेटियर्स भी उपस्थित थे।