logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़: कक्षा 9 छात्र की मौत पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव में 14 वर्षीय आनंद राजभर की स्कूल बस की टक्कर से मौत हो गई। आनंद राजभर की मृत्यु के पांच दिन बाद आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी न होने पर परिजन और ग्रामीण मंगलवार को थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सैकड़ों लोगों ने आंधी और बारिश के बीच पैदल मार्च कर अपनी नाराजगी जताई।

मृतक के पिता फिरतू राजभर ने बताया कि उनका परिवार गरीब है और आनंद पढ़ाई में तेज था। उन्होंने प्रशासन से आरोपी बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और आवास की मांग की। धरना तब समाप्त हुआ जब उपजिलाधिकारी अभय राज पांडे और क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सहानुभूति जताई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है और परिजनों की मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

1
525 views

Comment