logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज में 200 किमी प्रति घंटा रफ्तार की आंधी से भारी तबाही

बृजमनगंज : लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर में व्यापक तबाही मचाई। आज सुबह 01:00 से 01:30 बजे के करीब अचानक आंधी आई, जिससे अंधेरा छा गया और भारी नुकसान हुआ। आंधी के कारण कई बिजली के खंभे गिर गए, बड़े पेड़ धराशाई हो गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और होर्डिंग टूटकर गिर गई। नगर पंचायत बृजमनगंज के बैरियर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाया गया कमर्शियल होर्डिंग टूट गया, जिससे वहां रखी कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।



पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठे हैं क्योंकि इतनी बड़ी होर्डिंग की मजबूती संदिग्ध है। हालांकि इस घटना में जान माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन खतरा उत्पन्न हो सकता था। धुलाई सेंटर की दुकान और स्वागत गेट पर पेड़ गिरने से भी भारी क्षति हुई। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है और इसके बहाल होने का कोई समय अभी तक ज्ञात नहीं है।

258
10008 views

Comment