logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होमगार्ड के बेटे समेत दो युवकों को स्टंटबाजी पर गिरफ्तार

गढ़मुक्तेश्वर थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में कॉलेज के सामने बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में वाशु पुत्र श्याम सिंह और नवीन पुत्र प्रीत कुमार को पहिए पर बाइक दौड़ाते और सड़क पर जोखिम भरे स्टंट करते देखा गया, जिससे आसपास के लोग डर गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से प्लेटिना मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन UP 14 CH 9726) बरामद कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 22,000 रुपये का चालान कर बाइक सीज कर दी गई। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने कहा कि स्टंटबाजी कानून अपराध है और जनता की जान के लिए गंभीर खतरा भी है, इसलिए सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

1
420 views
1 shares

Comment