logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौरीगंज में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

गौरीगंज में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। गौरीगंज अंतर्गत लोधन का पुरवा वार्ड नंबर 24 में शौच के लिए गई एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी शिव पुत्र शिवरतन और प्रदीप पुत्र हुबलाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Amethi Police DM Amethi
#UttarPradesh #Amethi

2
46 views

Comment